फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूठी चुराते कैमरे में कैद हुई महिला

Thu, 25 Feb 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में सर्राफ के यहां जेवर खरीदने आई महिला सोने की अंगूठी लेकर फुर्र हो गई। हालांकि महिला की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


गढ़ी कैंट में पिशोरी ज्वैलर्स की शॉप पर बुधवार को एक महिला जेवर की खरीदारी करने के लिए आई। सोने की रिंग देखते हुए महिला ने बड़ी सफाई से जेंट्स रिंग छुपा ली। बाद में जेवरात पसंद न आने की बात कहकर महिला जल्दबाजी में वहां से निकल गई।

महिला के हाव-भाव पर शक हुआ तो सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद महिला को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सर्राफ का दावा है कि फुटेज में महिला सोने की अंगूठी छिपाते हुए दिख रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्राफ से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस महिला के फुटेज को पुलिस व्हाट्स एप पर डाल दिया है, ताकि उसकी पहचान में मदद मिल सके। सर्राफा एसोसिएशन ने महिला से सतर्क रहने के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें