फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात नहीं गया तो हो गई लाखों की चोरी

Tue, 08 Oct 2013 09:37 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में रिटायर्ड अफसर के मकान से एक लाख के जेवर और 68 हजार रुपए चोरी हो गए हैं। चोर कुंडा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए और फिर अलमारी का लॉकर तोड़ा। नेहरू कालोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नवन गांव, पौड़ी गढ़वाल निवासी द्वारका प्रसाद नवानी बीएचईएल हरिद्वार से तकनीकि सेक्शन से सेवानिवृत्त हैं। कुछ दिन पहले नवानी अपनी लड़की के पास मेरठ गए थे। मकान की देखरेख का जिम्मा भांजे दीपक खंडूड़ी को दिया था।

अलमारियों के ताले टूटे थे
दीपक रोज रात को मकान देखने आते थे। शनिवार रात दीपक वहां नहीं पहुंच पाए। सोमवार सुबह आकर देखा तो मकान का कुंडा और कमरे व अलमारियों के ताले टूटे थे। खंडूड़ी ने मामा द्वारिका प्रसाद को सूचना दी।
विज्ञापन


जिसके बाद सोमवार को द्वारका प्रसाद नवानी मेरठ से दून आए और नेहरू कालोनी थाने में पहुंचे। नवानी ने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे सोने के एक जोड़ी टॉप्स, मंगलसूत्र, सोने की चेन, आठ चांदी के सिक्के और 68 हजार चुरा लिए। जिस मकान में चोरी हुई है उसके समीप ही एक खाली प्लॉट भी है। ऐसी संभावना है कि चोर इस खाली प्लॉट से नवानी के मकान में घुसे होंगे। पास ही एक स्टोर भी है। जहां मजदूरों का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस ने वहां आने वाले मजूदरों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें