फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में फोटो सेशन के बीच 7 लाख के जेवर, कैश पार

Thu, 04 Feb 2016 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून में शादी समारोह में फोटो सेशन के दौरान करीब सात लाख की नकदी और जेवर भरा पर्स चोरी हो गया। इसकी जानकारी होते ही शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोटोग्राफ के आधार पर एक संदिग्ध को तलाश रही है।
विज्ञापन


रेसकोर्स निवासी जसबीर सिंह नारंग के बेटे की तीस जनवरी की शादी के बाद 31 जनवरी को बन्नू स्कूल में रिसेप्शन था। जसबीर सिंह के बैग में शगुन की रकम के अलावा भेंट में मिला डायमंड का सेट, सोने की चेन भी रखी थी।

फोटो सेशन के बीच किया साफ
इसी बीच फोटो सेशन शुरू हुआ तो नारंग भी जेवरात और नकदी भरा पर्स चेयर पर रखकर फोटो खिंचवाने लगे। इसी बीच किसी ने उनका बैग साफ कर दिया गया। फोटो कराने के बाद बैग गायब देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


पूरे परिसर में संदिग्ध को तलाशा गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर आ गई। एसओ विनोद गुंसाई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें