फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष हत्याकांड में दो सिपाही और मुंशी लाइन हाजिर

Thu, 04 Feb 2016 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जटपुरा गांव के मासूम हर्ष की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लेकर अवैध वसूली करने की शिकायत पर एसएसपी ने रोहटा थाने के दो सिपाही और मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया है। पीड़ितों ने शिकायत की थी कि उन्हें रोजाना खुलासे का आश्वासन देकर यह लोग ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रहे हैं। विवेचना बदलने की मांग की गई।
विज्ञापन


पिछले वर्ष एक सितंबर को गांव जटपुरा में घर के बाहर खेल रहे चार साल के हर्ष की हत्या कर दी गई थी। नरबलि के लिए हत्या की आशंका जताई गई थी, लेकिन पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। बुधवार को तहसील दिवस में हर्ष के दादा चांदवीर ने डीएम पंकज याद और एसएसपी डीसी दुबे से शिकायत करते हुए बताया कि थाने पर तैनात सिपाही विपिन, यशवीर और मुंशी सतीश उन्हें हत्याकांड का खुलासा करने की बात कहकर आए दिन गांव से ग्रामीणों को उठा लेते हैं।

इसके बाद मोटी रकम लेकर हिरासत में लिए लोगों को छोड़ते हैं। थाना प्रभारी पर भी सवाल उठाए गए। पुलिस के इस व्यवहार के चलते अब कुछ ग्रामीण ही पीड़ित परिवार से रंजिश रखने लगे है। हर्ष के दादा ने इस केस की विवेचना रोहटा थाना पुलिस से हटाकर एसटीएफ को देने की मांग भी की।
विज्ञापन


शिकायत पर एसएसपी ने तुरंत तीनों आरोपियों को थाने से हटाकर लाइन हाजिर करने के आदेश दिए। एसओ रोहटा ने को थाने से लाइन के लिए रवाना कर दिया। हर्ष के पिता यूपी पुलिस में ही सिपाही हैं और इन दिनों  शामली में तैनात है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें