फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर से खुलवाया बोनट, पीछे से ले उड़े नकदी, पिस्टल

Wed, 16 Jul 2014 07:06 PM IST
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में पार्किंग में खड़ी इनोवा कार के चालक को झांसा देकर चोरों ने पिस्टल और 60 हजार रुपये की नकदी गायब कर दी।
विज्ञापन


खाली अटैची और कुछ कागजात तो प्रेमनगर से लावारिस में मिल गए, लेकिन कैश और लाइसेंसी हथियार का कोई सुराग नहीं लग सका हैं। इस सनसनीखेज वारदात को पुलिस दो दिन तक छिपाए रही।

शहर के इंजीनियर एन्कलेव निवासी व्यवसायी रणबीर सिंह पंवार रविवार रात को अपनी इनोवा कार से घंटाघर गए थे। चालक को कार समेत पार्किंग में छोड़कर बाजार चले गए।
विज्ञापन
Trending Videos

चालक को फंसाने के लिए रचा जाल

चालक गाड़ी में बैठा था, इसी बीच कुछ टप्पेबाज आए और कार के नीचे काला तेल डालकर चालक से कहा क‌ि इंजन से तेल टपक रहा है। चेक करने के लिए चालक गाड़ी से नीचे उतरा और बोनेट खोलकर इंजन देखने लगा।

चालक इंजन देखने में बिजी हुआ तब तक सीट पर रखी अटैची और लाइसेंसी पिस्टल टप्पेबाजों ने गायब ‌कर दिया। सब कुछ ठीक मिलने पर चालक कार के अंदर गया तो देखा क‌ि पिस्टल और अटैची गायब थे।

पिस्टल चोरी होने की खबर से मालिक भी सकते में आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। काफी जांच पड़ताल के बाद भी टप्पेबाज के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

पुलिस ने दो दिन बाद लिखा मुकदमा

पुलिस ने उस समय मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसी बीच सोमवार को खाली अटैची, पिस्टल का लाइसेंस और कुछ कागजात प्रेमनगर में लावारिस अवस्था में मिल गए। टप्पेबाज पिस्टल और 60 हजार रुपये लेकर फुर्र हो गया। पुलिस ने दो दिन बाद यह मुकदमा दर्ज किया है।

पिस्टल मालिक की हादसे में टूटी हड्डी
व्यवसायी रणबीर सिंह पंवार के साथ रविवार रात को एक नहीं दो अनहोनी हुई। इनोवा से पिस्टल और कैश चोरी होने की खबर पर पंवार सड़क पार कर घटनास्थल पर आ रहे थे।

इसी बीच घंटाघर के पास एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंसपेक्टर एसएस बिष्ट ने बताया कि हादसा होने के कारण तहरीर देर से मिल सकी।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-rakeshk@mrt.amarujala.com और इस नंबर-9675501486 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें