एक कलयुगी शिक्षक छुट्टी होने के बाद कुछ बच्चों को रोक लेता था। उन्हें बाथरूम ले जाता था। इसके बाद उनके साथ ऐसी-ऐसी हरकत करता था कि बच्चों की आपबीती सुनकर पुलिस अधिकारी भी शरमा गए।
नाबालिग छात्र ने शिक्षक मोहन लाल के खिलाफ तहरीर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गांव का व्यक्ति बुक्कनपुर में प्राइवेट स्कूल का संचालन करता है और वह उसमें खुद शिक्षक भी है। बताया जाता है कि जून की छुट्टी के बाद कई बच्चों ने उस स्कूल में पढ़ने से साफ इन्कार कर दिया।
स्कूल में नहीं जाने का कारण एक बच्चे ने शिक्षक का अश्लील हरकत करना बताया गया। अन्य बच्चों ने भी बताया कि आरोपी शिक्षक छुट्टी के बाद बच्चों को स्कूल में रोककर शौचालय में ले जाकर गुप्तांग दिखा कर उनके साथ अश्लील हरकतें करता है।