फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यकीन दिलाने के लिए ठग ने फौजी की बेटी के साथ किया ऐसा, सुनकर चौंक जाएंगे

Mon, 29 May 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
एक जालसाज ने सैन्यकर्मी की बेटी को पीडब्ल्यूडी या सेल्सटैक्स विभाग में क्लर्क पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 1.60 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने डालनवाला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


गढ़ी कैंट क्षेत्र में तैनात दिलीप सिंह निवासी सिविल लाइन, रुड़की, जिला हरिद्वार ने पुरषोत्तम बंडवाल निवासी जिला पंचायत कॉलोनी, गोपेश्वर जिला चमोली हाल पता करिअप्पा मार्ग डिफेंस कॉलोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।

आरोप है कि पुरषोत्तम ने उनकी बेटी को क्लर्क पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। उनको पीडब्ल्यूडी या सेल्सटैक्स विभाग में नौकरी का झांसा दिया था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी ने पिछले साल फरवरी में दून स्थित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में परीक्षा भी दिलवाई थी। उसके कुछ माह बाद दून में पीडब्ल्यूडी में क्लर्क पद पर ज्वाइनिंग के लिए फर्जी पत्र भी घर भेज दिया था। लेटर में लिखी तारीख को जब वे ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे तो फर्जीवाड़े का पता चला।

इसके बाद कई बार आरोपी से संपर्क करने के प्रयास किए गए। मगर वह नहीं मिल सका। इसके बाद डालनवाला कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें