एक व्यापारी फेसबुक पर दोस्ती के जाल में ऐसा फंसा कि 98 लाख रुपए लुटा दिए। इसके बाद जो हुआ आगे पढ़िए...
फेसबुक की दोस्ती पर विश्वास कर दून के कारोबारी ने 98 लाख रुपये गंवा दिए। आयुर्वेद दवा बनाने में प्रयोग आने वाले तुलसिस कैशपीलिया (बीज) को भारत से लेकर विदेशों तक में बेचने का झांसा देकर यह रकम वसूली गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस ठगी में नाइजीरियन गैंग के शामिल होने की आशंका है।
साइबर ठगी का बुधवार को नया तरीका सामने आया। देहरादून निवासी कारोबारी संजय द्वारा साइबर थाने में 98 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। स्पेशल टास्क फोर्स की एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि साइबर ठग ने पहले पीड़ित कारोबारी से फेसबुक के जरिये दोस्ती की।