फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: शराब पीकर मारता था पिता, बेटे ने दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर लिया बदला

Sun, 27 May 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह हरिद्वार में एक बड़ी घटना हो गई। बेटे ने बाप की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। जिसके बाद पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार के टिबड़ी क्षेत्र में यह घटना हुई।  टिबड़ी में ही प्रशासनिक अधिकारी रहे विजय सिंह के बेटे ने ही उनकी हत्या कर दी। उनके बेटे विशाल की दिमागी हालत सही नहीं बताई जा रही है। बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पिता पर गोली चलाई है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि, विजय सिंह रिटायर्ड अधिकारी था। वह अपने बेटे को शराब पीकर मारता था। वह घर में किराने का सामान भी नहीं भरता था। जिससे उसका बेटा बहुत परेशान हो गया और उसने आवेश में आकर विजय पर गोलियां बरसा दी। विजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या की असली वजह की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें