फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े युवती से लूटी चेन, दौड़ा कर धरा गया

Fri, 01 Aug 2014 11:48 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में मां संग मंदिर से लौट रही एक युवती की चेन बाइकसवार बदमाशों ने झपट ली। शोर सुन जुटे लोगों ने उन्हें दबोच लिया। मारपीट के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। दोनों ने शहर में चेन लूट की दो घटनाएं कबूलीं। उनसे दो चेन बरामद की गई।
विज्ञापन


प्रेमनगर के जनरल विंग निवासी जोगेंद्र सिंह की पत्नी रेखा बेटी प्रिया के साथ शुक्रवार को पास ही मंदिर गई थी। सुबह पौने ग्यारह बजे लौटते वक्त रास्ते में बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने प्रिया के गले से सोने की चेन झपट ली।

मां-बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। कुछ आगे मोहनपुरा बिजलीघर के पास लुटेरों को दबोच लिया गया। गुस्साए लोगों ने दोनों की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों ने कबूली दो अन्य लूट की वारदात

सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें चौकी ले गई। बदमाशों ने अपने नाम जगजीत सिंह निवासी बदरीपुर पांवटा साहिब और ललित निवासी रिटौली कर्णप्रयाग बताए।

पुलिस ने बताया कि जगजीत पहले भी पांवटा साहिब में आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। ललित का रिकार्ड जुटाया जा रहा है। बरामद हुई पल्सर बाइक भी चोरी की मानी जा रही है।

ये चेन लूट कबूली
-बसंत विहार में एनआरआई चार्ल्स प्रभात की पत्नी रति शर्मा से 23 अप्रैल को सीमाद्वार पर चेन लूट ली गई थी, इन बदमाशों ने लूटी गई चेन बरामद कराई है
-प्रेमनगर में 12 मार्च को दीपा जोशी से चेन लूटने की बात स्वीकार करते हुए चेन बरामद करा दी, यह चेन एक बदमाश ने खुद पहनी हुई थी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें