फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी ने डांटा तो ननद ने किया कुछ ऐसा, कि देखकर दंग रह गए परिजन

Mon, 25 Dec 2017 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
भाभी से मामूली कहासुनी के बाद ननद से जो किया उसे देखकर परिजन भी दंग रह गए है।
विज्ञापन


युवती ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शिवम विहार निवासी युवती ज्योति (25) पुत्री स्वर्गीय धूम सिंह अपने भाई, भाभी और मां के साथ रहती थी। पिता की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।  किसी बात को लेकर ज्योति को भाभी ने डांट दिया था।

इसी से नाराज होकर सोमवार की दोपहर ज्योति ने रस्सी के फंदा लगाकर जान दे दी। युवती की जब लोगों के घर काम करती है। जब वह घर पहुंची तब बेटी का शव फंदे से झूलता देख दंग रह गई। मां के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने शव को नीचे उतारा , तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि परिवार मूल रूप से गांव टीशंग थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और कई वर्ष पहले यहां आकर बस गया था। मृतका का भाई एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत है। जब ज्योति ने फांसी लगाई तब उसकी भाभी भी घर से बाहर गई हुई थी। परिवार बेहद ही निम्र वर्ग से ताल्लुक रखता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें