फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़खानी का आरोपी एडीओ गया जेल

Fri, 29 Aug 2014 11:53 PM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं से छेड़खानी करने के आरोपी एडीओ वीर सिंह (56) को राजस्व पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बताया गया कि आरोपी एडीओ तीन साल से अपने पुत्र एवं पत्नी से अलग रह रहा है।
विज्ञापन


लंबगांव उद्यान सचल केंद्र के प्रभारी सहायक विकास अधिकारी वीर सिंह पर 27 अगस्त को जीजीआइसी लंबगांव की छात्राओं ने वृक्षारोपण अभियान के दौरान छेड़खानी करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी।

घटना का पता चलते ही स्थानीय व्यापारियों ने एडीओ की जमकर धुनाई कर उसे राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया था।
राजस्व पुलिस ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवी सिंह पंवार, पूर्व प्रधान केशव रावत आदि की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ 28 अगस्त को आइपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीन साल से अपनी पत्नी से रह रहा अलग

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी एडीओ का जिला अस्पताल बौराड़ी में मेडिकल करवाने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शादाब बानू की अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

राजस्व उपनिरीक्षक मनोहर अंजवाल और विनोद रतूड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ और भी सबूत जुटाए जा रहे हैं जिससे वह किसी रूप में बच न सके।

बताया कि आरोपी एडीओ मूल रूप से बिलातनगर बुलंदशहर यूपी का निवासी है। आरोपी एडीओ तीन साल से अपनी पत्नी और 30 वर्षीय पुत्र से अलग रहता है।

पुत्र अपनी मां के साथ ननिहाल में रहता है। आरोपी एडीओ पत्नी को प्रतिमाह मेटीनेंस के रूप में 22 सौ रुपए गुजारा भत्ता देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें