राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं से छेड़खानी करने के आरोपी एडीओ वीर सिंह (56) को राजस्व पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बताया गया कि आरोपी एडीओ तीन साल से अपने पुत्र एवं पत्नी से अलग रह रहा है।
लंबगांव उद्यान सचल केंद्र के प्रभारी सहायक विकास अधिकारी वीर सिंह पर 27 अगस्त को जीजीआइसी लंबगांव की छात्राओं ने वृक्षारोपण अभियान के दौरान छेड़खानी करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी।
घटना का पता चलते ही स्थानीय व्यापारियों ने एडीओ की जमकर धुनाई कर उसे राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया था।
राजस्व पुलिस ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवी सिंह पंवार, पूर्व प्रधान केशव रावत आदि की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ 28 अगस्त को आइपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।