फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में हो रहा था घिनौना काम, दरवाजा खोला तो लोगों के उड़े होश

Tue, 25 Apr 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
SEX RACKET
विज्ञापन
उत्तराखंड के रामनगर में गांव के एक घर में घिनौना काम चल रहा था, जैसे ही लोगों ने दरवाजा खोला तो उनकी आंखे फटी रह गईं।
विज्ञापन


रामनगर के चोरपानी गांव में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करने ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा ले लिया। उन्होंने एक घर में धावा बोला तो भगदड़ मच गई।

पुलिस के समय पर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। इस दौरान चार लड़कियां और ग्राहक भाग गए। पुलिस ने सैक्स रैकेट संचालक और दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों को भनक लगी कि रात करीब साढ़े नौ बजे चोरपानी के एक घर में देह व्यापार करने वाली महिलाएं पहुंची हैं। ग्रामीण वहां पहुंचे तो भगदड़ मच गई। इस पर ग्रामीण हंगामा करने लगे।
Trending Videos
विज्ञापन

देर से पहुंची पुलिस

demo pic - फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने पुलिस को सूचना दी मगर पुलिस ने आने में देर कर दी। इस पर सैक्स रैकेट करने वाले भाग गए।

कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि संचालक सोनू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ जारी है और दो महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं आई है।

प्रधान पूजा देवी ने आरोप लगाया कि एक घर में लंबे समय देह व्यापार खुलेआम हो रहा है जिसमें सफेदपोशों के साथ ही कुछ पुलिस वालों का भी संरक्षण है। प्रधान ने कहा यदि अब ऐसा हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें