फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में सेक्स रैकेट का खुलासा, दंपति समेत छह महिलाएं दबोचीं

Sun, 30 Oct 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सेक्स रैकेट में पकड़े गए दंपति - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
ऋषिकेश के रायवाला थाना क्षेत्र के नई बस्ती नेपाली फार्म में चल रहे सेक्स रैकेट का कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। धंधे के सरगना दंपति को गिरफ्तार किया है। साथ ही जिस्मफरोशी के धंधे में जबरन धकेली जा रही छह महिलाओं को मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार की रात नई बस्ती, नेपाली फार्म में एक आवास पर छापेमारी की। यहां संदिग्ध गतिविधि पर एक कमरे से एक दंपति और छह महिलाओं को धर दबोचा।

पुलिस ने बताया कि दंपति को अनैतिक देह व्यापार कराने के अपराध में गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सागर राठौर उर्फ जितेंद्र पुत्र बाबूराम और सरस्वती पत्नी जितेंद्र निवासी नई बस्ती नेपालीफार्म के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराए के मकान में चलता था जिस्मफरोशी धंधा

molestation
शनिवार को कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी चक्रधर अंथवाल ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने वाले दंपति मूल रूप से उत्तरप्रदेश के हैं, जो यहां किराए पर कमरा लेकर पिछले काफी समय अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रहे थे।

बताया कि इनके द्वारा छह महिलाओं की गरीबी का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार में धकेला जा रहा था, जिन्हें मुक्त कराया गया। दंपति के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें