उत्तराखंड में हरिद्वार से चल रहे सेक्स रैकेट की परतें उधड़ रही है। सेक्स रैकेट संचालक रॉबर्ट के अलावा एक अन्य युवक का नाम भी सामने आया है।
इसका खुलासा दिल्ली की एक युवती ने किया है। युवती का आरोप है कि उसे भी बंधक बनाकर रैकेट संचालक व उसके पार्टनर ने दुष्कर्म किया, इसके बाद उसे जिस्मफरोशी के धंधे में उतार दिया।
पत्र भेजकर सेक्स रैकेट से पर्दा उठाया
एसएसपी, मानवअधिकार आयोग व समाचार पत्रों को भेजे गए तीन पेज के पत्र में दिल्ली के लक्ष्मी नगर की रहने वाली युवती ने सेक्स रैकेट की हकीकत से पर्दा उठाया है।
युवती का आरोप है कि सेक्स रैकेट संचालक रॉबर्ट का धंधे में एक पार्टनर है। वह भी उनके संपर्क में आई थी। तब उसे भी तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करते रहे। यही नहीं जिस्मफरोशी का धंधा भी जबरन कराया गया।
युवती ने पूर्व में कई लड़कियों को जिस्फरोशी के धंधे में धकेल देने की बात लिखी है। युवती ने रैकेट संचालक के पार्टनर का दिल्ली, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में विस्तृत नेटवर्क होने की बात बताई है।
यह भी बताया कि हरिद्वार से रैकेट का संचालन अभी भी हो रहा है। बकायदा रैकेट संचालक के पार्टनर के मोबाइल फोन नम्बर तक लिखे है। युवती ने आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मां की है।
कानून पर खडे़ किए सवाल
पीड़ित रही युवती ने कानून व पुलिस को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। पत्र में लिखा है कि, लचर कानून के चलते ये बच निकलते है। कई रसूखदार लोग भी इनकी मदद करते है।
लड़कियों को बेचने की बात भी लिखी
पत्र में नेपाल, असम व कलकत्ता से युवतियों को खरीद कर लाने की बात भी लिखी है। यहां तक कहा गया है कि, युवतियों को विदेश ले जाकर बेचा जाता है।