गेस्ट हाउस में मानव तस्कर विरोधी सेल और थाना पुलिस ने संयुक्त छापा मारकर आपत्तिजनक हालत में छह महिलाओं समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मानव तस्कर विरोधी सेल को सूचना मिली कि कलियर थाना क्षेत्र की नई बस्ती अब्दाल साहब बस्ती के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है।
इसी पर सेल की प्रभारी साधना त्यागी और कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने गेस्ट हाउस में छापा मारा।
गेस्ट हाउस संचालक रखता है देह व्यापार की धनराशि
sex racket expose
इस दौरान अलग-अलग गेस्ट हाउस के कमरों में से 6 महिलाएं, दो युवक, एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। जिन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
इनमें से एक लड़की नाबालिग है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि देह व्यापार करके जो भी धनराशि मिलती है गेस्ट हाउस संचालक उसमें से आधी वही रखता है।
इस संबंध में सीओ एसके सिंह ने बताया कि निसार निवासी कलियर, अंकुर गुप्ता निवासी खुड़बुड़ा देहरादून, यूनुस निवासी रामपुर मनिहारन सहित पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
चाचा के साथ भतीजी मिली गलत हालत में
देह व्यापार
किशोरी को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। टीम में मानव तस्कर विरोधी सेल की प्रभारी साधना त्यागी एवं थाना प्रभारी देवराज शर्मा आदि मौजूद रहे।
गेस्ट हाउस में हुई छापामारी में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसका चाचा भी कमरे में पकड़ा गया। चाचा और भतीजी के रिश्तों को सबको शर्मसार किया। 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो गई है। किशोरी को उसका चाचा बहला फुसलाकर कलियर घुमाने के बहाने ले आया था।
कलियर लाकर उसे एक गेस्ट हाउस के कमरे में ले गया। यहां कुछ ही देर बाद पुलिस ने छापा मारकर किशोरी और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। सीओ रुड़की एसके सिंह का कहना है कि देह व्यापार संचालित कराने वाले गेस्ट हाउस संचालकों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।