फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों से चैटिंग, फिर करने लगे अश्लील कमेंट, ये हुआ अंजाम

Mon, 11 Sep 2017 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
विज्ञापन
facebook crime
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में एक समुदाय विशेष के युवकों के लड़कियों से अश्लील कमेंट करने के मामले में सोमवार को लोगों को गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद कर रोष प्रकट किया। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 
बीते रविवार को नगर क्षेत्र में एक समुदाय विशेष के युवक लड़कियों पर कमेंट कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। संगठन के कुछ लोगों ने आरोपी दो युवकों को पुरानी टिहरी रोड पर देखा, तो वो उन्हें पकड़कर थाने ले गए। इसके बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग थाने में एकत्र हो गए।

मामला तनावपूर्ण होता देख सीओ टिहरी हीरा सिंह रौथाण मय फोर्स थाना पहुंच गए, जिस पर पुलिस ने रिजवान खान, सलमान, मौ. वरीश, सलमान, शाबिर कासिम, अबुल कलाम, मौ. शाबिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार सुबह मामले की खबर मिलते ही नगरवासियों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने तीन घंटे तक बाजार बंद रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी आईडी बनाकर करते थे लड़कियों से चेटिंग

people angry and protest
मामले में सीओ टिहरी का कहना है कि सामाजिक सौहार्द खराब करने, अश्लील कमेंटस कसने के आरोप में सातों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया। आरोपियों को अपराह्न बाद सीजीएम की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश में सातों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

अश्लील कमेंट के मामले में पकड़े गए आरोपियों के फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों से चेटिंग करने की बात भी सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि कुछ आरोपी युवक अपनी असली पहचान छुपाकर लड़कियों से बातचीत करते थे। हालांकि पुलिस ने मामले की सत्यता जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें