फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और निर्भया कांड, गैंगरेप के बाद महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार

Mon, 11 Sep 2017 06:58 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
दिल दहला देने वाला एक और निर्भया कांड सामने आया है। तीन हैवानों ने एक महिला के साथ हाथ और मुंह बांधकर दरिंदगी की। हैवानियत के बाद पीड़ित के प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल घुसा दी। पीड़िता की हालत बेहद नाजुक है। 
विज्ञापन


घटना पश्चिम बंगाल के कोलकाता की है। बीरभूम जिले में सोमवार तड़के तीन युवकों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर निर्भया जैसी दरिंदगी को अंजाम दिया। अरोपियों ने महिला से गैंग रेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में शीशे की बोतल घुसा दी।

पढ़ें:- बीच सड़क पर युवती को 6 दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार, फिर किया घिनौना कांड

महिला को बेहद नाजुक हालत में एक स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना यहां से करीब दो सौ किलोमीटर दूर साइंथिया में हुई। पुलिस ने बताया कि महिला की हालत बेहद नाजुक है और उसका तत्काल आपरेशन जरूरी है। हालांकि शारीरिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे किसी बड़े अस्पताल में शिफ्ट करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
पुलिस के मुताबिक तीन युवक रात को करीब डेढ़ बजे महिला के घर में घुस गए। इनमें से एक महिला का परिचित था। सभी ने महिला के हाथ और मुंह बांध कर बारी-बारी से उससे रेप किया।

पढ़ें:- नौकरी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड को बुलाया, फिर कई दिन तक बनाया हवस का शिकार

​महिला की घुटी चीखें सुन कर बगल के कमरे में सो रही उसकी 13 साल की बेटी बाहर निकली तो उसने मां के हाथ-मुंह बंधे देखे। बेटी के शोर मचाने के बावजूद कोई पड़ोसी सहायता के लिए नहीं आया।

पुलिस का अनुमान है कि आरोपियों ने जिस बोतल से शराब पी, फिर उसी को महिला के प्राइवेट पार्ट में घुसा दिया था। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें