फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े लाखों की लूट, मरीज बनकर पहुंचे थे बदमाश

Thu, 26 Feb 2015 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की स्थित कमला नर्सिंग होम में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे घुसे पांच बदमाशों ने डॉक्टर दंपति को बंधक बनाकर लाखों का डाका डाला। सभी बदमाश अलग-अलग मरीज बनकर आए थे।
विज्ञापन


बदमाशों ने नर्सिंग होम की नर्स और उसके भाई को भी कमरे में बंधक बना लिया। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया।

रुड़की में सलेमपुर रोड पर ब्लॉक कार्यालय के पास डॉ. रविंद्र सैनी और उनकी पत्नी डॉ. रीना सैनी का नर्सिंग होम है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजकर पांच मिनट पर डॉ. रविंद्र सैनी नर्सिंग होम में बैठे थे। जबकि उनकी पत्नी ऊपर बने आवास में थी। इसी दौरान 35-40 साल के दो बदमाश मरीज बनकर नर्सिंग होम में आए।

डॉ. रविंद्र सैनी ने उनसे बातचीत शुरू कर दी। इसी बीच 20 से 22 साल के तीन और युवक भी अंदर घुस आए और डॉ. सैनी को गन प्वाइंट पर ले लिया।

सभी को गन प्वाइंट पर लेकर बनाया बंधक

बदमाशों ने चेंबर के बराबर में ही बने कमरे में जाकर नर्स खुशबू और उसके भाई को भी गन प्वाइंट पर ले लिया। दो बदमाशों ने तो तीनों को एक कमरे में बंधक बना लिया जबकि तीन बदमाश नर्सिंग होम के ऊपर स्थित आवास में दाखिल हो गए।

बदमाशों ने डॉ. रीना सैनी को भी गन प्वाइंट पर लेकर 35 हजार की नकदी, सोने की चेन, टॉप्स का सैट, सोने की अंगूठी, हीरो के हार के दो सैट समेत लाखों के जेवरात लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए।

बदमाशों के बाइक से फरार होने के बाद सहमे डॉक्टर दंपति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत ही क्षेत्र की घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया।

घटना के बाद एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, एएसपी प्रहलाद नारायण मीणा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल का कहना है कि वारदात में शामिल सभी बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

30 मिनट तक दहशत के साये में रहे बंधक

बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी की हुई थी। वारदात के दौरान बदमाशों में कहीं भी पुलिस का खौफ नहीं दिखा।

सलेमपुर रोड पर ब्लॉक कार्यालय का क्षेत्र बड़ा व्यस्ततम माना जाता है। सुबह से लेकर देर रात तक यहां चहल-पहल रहती है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा की दिन निकलते ही बदमाश कमला नर्सिंग होम में डाका डालने की दुस्साहस कर सकते हैं।

बदमाशों ने वारदात बड़े ही शातिराना अंदाज में की। बदमाशों ने पहले डॉक्टर को गन प्वाइंट पर लिया इसके बाद नर्सिंग होम की नर्स और उसके साथ आए उसके भाई को। बदमाशों ने आराम से लूटपाट की।

परिजनों की माने तो बदमाश सुबह 8.05 पर अंदर घुसे थे और करीब आधा घंटे तक लूटपाट करने के बाद फरार हुए। घटना के बाद डॉ. रीता सैनी और उनके दो बच्चे भी दहशत में है। वारदात का खौफ अभी तक उनके चेहरों पर दिख रहा है। विधायक प्रदीप बत्रा ने भी डॉ. दंपति से मामले की जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें