जैसे ही वे लुनिया मोहल्ले में पहुंचे तो एक साइकिल सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया। इसी बीच पीछे से आए तीन बदमाशों ने उनकी जेब से रुपये निकाले और भाग निकले। नरेंद्र आहूजा ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई।
कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय और शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी ने पीड़ित से वारदात के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने पास की दुकानों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें चारों बदमाश वारदात को अंजाम देते नजर आए हैं। पुलिस ने इन फुटेज के आधार पर ही जांच शुरू करने का दावा किया है। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीमें लगाई गईं हैं।
जो बदमाश सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं उनमें से एक बैंक के आसपास की फुटेज में भी नजर आया है। इससे माना जा रहा है कि बदमाश नरेंद्र आहूजा के पीछे घंटाघर से ही लगे थे। इनमें से एक बदमाश के हाथ में बैग भी था। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाश आसपास के ही रहने वाले लग रहे हैं। इनकी तलाश में आसपास के मोहल्लों और बस्तियों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया है।