लक्सर में एक कोल्हू पर धावा बोलकर 15 नकाबपोश डकैतों ने हजारों रुपए लूट लिए।
सनसनीखेज वारदात
इस दौरान ठेकेदार और श्रमिकों की बुरी तरह से पिटाई की गई। दोपहर तक पुलिस इस सनसनीखेज वारदात को छिपाने का प्रयास करती रही। अफसरों ने सवाल-जवाब किए तो पुलिस ने मामले का पता करने की बात कहकर अपनी जान बचाई। बावजूद इसके मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
पढ़ें, उत्तराखंडः किशोर प्रदेश की कलंक कथाएं
लक्सर क्षेत्र के दाबकी गांव में करणपुर रोड पर महेंद्र का गन्ने का कोल्हू है। फिलहाल यह कोल्हू भगवानपुर क्षेत्र के किशनपुर निवासी अय्यूब ने ठेके पर ले रखा है। शुक्रवार को ठेकेदार अय्यूब गुड़ बेचकर आया था।
श्रमिकों का हिसाब करने के बाद रात में सवा आठ बजे वह अपने दो कर्मचारियों पप्पू और जरनैल के साथ बैठकर रुपये गिन रहा था। इसी बीच 15 नकाबपोश डकैत हाथों में तमंचे, तलवार और लोहे की रॉड लेकर वहां आ धमके। बदमाशों ने आते ही ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर हमला बोल दिया।
जमकर पिटाई की
पहले तो सबकी जमकर पिटाई की और फिर लूटपाट शुरू कर दी। ठेकेदार से 19 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने ठेकेदार से बाकी की रकम के बारे में पूछताछ की। बाकी रकम बांटने की बात पर बदमाश भड़क गए और ठेकेदार को फिर पीटना शुरू कर दिया। वारदात के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए।
पढ़ें, फेसबुक चैटिंग ने ली युवक की जान
मामले की सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सुबह तक डकैती की वारदात को छिपाने में लगी रही। दोपहर तक एसपी देहात को भी घटना की खबर नहीं दी गई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करती रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भान सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...