फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: बीएसएफ के रिटायर्ड जवान की गला घोंटकर हत्या

Tue, 19 Jun 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुनील शर्मा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। मृतक सोमवार की दोपहर घर से निकला था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक सुनील शर्मा (51) निवासी इंद्रलोक कॉलोनी सोमवार की दोपहर घर से कहीं जाने को निकले। जब देर रात वह घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने उनकी खोजबीन की। 

तलाश करते हुए देर रात सामुदायिक केंद्र के पास उनका शव मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। बताया गया कि मृतक के गले में निशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूल रूप से जम्मू कश्मीर के रहने वाले सुनील शर्मा बीएसएफ से सेवानिवृत्त थे। यहां उनका परिवार शिवालिक नगर के पास इंद्रलोक कॉलोनी में रहता है। कॉलोनी में इन दिनों मंदिर का निर्माण चल रहा है। मंदिर के अगल-बगल में ही दो कमरे बने हुए हैं। देर रात करीब दो बजे जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने कॉलोनी वालों के साथ मिलकर उनकी तलाश की। तब मंदिर से सटे कमरे में उनका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि जूते बांधने वाले फीते से गला घोंटकर सुनील शर्मा 55 वर्ष की हत्या की गई है।हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें