क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बालक के साथ एक युवक की ओर से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव का ग्रामीण रविवार को थाने पहुंचा। पीड़ित का कहना था कि उसका पांच वर्षीय बालक घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक घर पहुंचा और उसके बेटे को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया और कुकर्म कर डाला। बालक जैसे-तैसे घर पहुंचा और परिजनों को मामले की जानकारी दी।
पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने बताया कि बालक को मेडिकल के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है।