केरल की एक विधवा महिला को रुड़की में चार दिन तक बंधक बनाकर एक अधिवक्ता के मुंशी ने दुष्कर्म किया। किसी तरह चंगुल से मुक्त होकर पुलिस के पास पहुंची महिला ने आपबीती सुनाई।
पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी मुंशी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक अधिवक्ता समेत तीन महिलाओं के खिलाफ भी धमकी देने व फैसले का दबाव बनाने पर केस दर्ज किया है।पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घर पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया।
पुलिस के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पूर्व केरल के त्रिशूर जिले की महिला की मंगलौर निवासी फिरोज से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती होने के बाद दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। फिरोज ने महिला को शादी का झांसा देकर रुड़की बुलाया। चार दिन पूर्व महिला रुड़की पहुंची तो युवक ने उसे एक परिचित के होटल में ठहराया। आरोप है कि महिला ने शादी करने की बात कही तो उसपर धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाया गया।
महिला के इंकार करने पर युवक ने होटल में ही उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस बीच युवक ने महिला को दोबारा झांसा देकर केरल जाकर उससे शादी की बात कही। फिरोज महिला को लेकर दिल्ली की ट्रेन में बैठ गया, लेकिन ट्रेन के चलते ही नीचे उतर गया। फिरोज को उतरता देख महिला भी ट्रेन से कूद गई। इसके बाद वह दोबारा महिला को होटल ले आया और बंधक बनाकर रखा।