फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल की महिला को चार दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Sun, 05 Aug 2018 08:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
women
विज्ञापन

केरल की एक विधवा महिला को रुड़की में चार दिन तक बंधक बनाकर एक अधिवक्ता के मुंशी ने दुष्कर्म किया। किसी तरह चंगुल से मुक्त होकर पुलिस के पास पहुंची महिला ने आपबीती सुनाई। 

विज्ञापन


पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी मुंशी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक अधिवक्ता समेत तीन महिलाओं के खिलाफ भी धमकी देने व फैसले का दबाव बनाने पर केस दर्ज किया है।पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घर पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया। 

पुलिस के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पूर्व केरल के त्रिशूर जिले की महिला की मंगलौर निवासी फिरोज से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती होने के बाद दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। फिरोज ने महिला को शादी का झांसा देकर रुड़की बुलाया। चार दिन पूर्व महिला रुड़की पहुंची तो युवक ने उसे एक परिचित के होटल में ठहराया। आरोप है कि महिला ने शादी करने की बात कही तो उसपर धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन


महिला के इंकार करने पर युवक ने होटल में ही उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस बीच युवक ने महिला को दोबारा झांसा देकर केरल जाकर उससे शादी की बात कही।  फिरोज महिला को लेकर दिल्ली की ट्रेन में बैठ गया, लेकिन ट्रेन के चलते ही नीचे उतर गया। फिरोज को उतरता देख महिला भी ट्रेन से कूद गई। इसके बाद वह दोबारा महिला को होटल ले आया और बंधक बनाकर रखा।

विज्ञापन

rape
इस बीचयुवक ने अपने परिचितों को भी बुला लिया और महिला पर पैसे लेकर फैसला करने का दबाव बनाया। इस बीच मौका पाकर महिला होटल से निकलकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मंगलौर निवासी फिरोज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही धमकाकर फैसले का दबाव बनाने के मामले में एक अधिवक्ता समेत तीन महिलाओं पर भी केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि फिरोज एक अधिवक्ता के पास मुंशी का काम करता है। आरोपी फिरोज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।  

महिला की बिगड़ी हालत 
रविवार को पीड़िता केरल की महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। महिला की तबीयत खराब होने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसकी जांच कराई। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि महिला ने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराकर जांच कराई गई। जहां पता चला कि महिला के दिल में तीन छेद हैं। उन्होंने बताया कि महिला के बयान दर्ज कराने के बाद उसे केरला रवाना कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें