फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी से दुराचार करने के बाद पति को दी खौफनाक धमकी

Thu, 30 Jul 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया।
विज्ञापन


पीड़िता और उसके पति को डरा धमकाते हुए शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। मामला पुलिस तक नहीं पहुंच पाया, लेकिन आसपास के क्षेत्र में हर किसी की जुबान पर इसकी चर्चा हैं।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक व्यक्ति शहर से सटी एक फैक्ट्री में काम करता है। उनके गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में लाइन पार एक गांव में किराये पर मकान लिया हुआ है। सोमवार को गांव का युवक दिन में उसके घर में आ धमका और श्रमिक की पत्नी के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता से दुराचार की कोई शिकायत नहीं मिली

पति के घर पहुंचने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसकी भनक पर आरोपी अपने साथियों के साथ दोबारा वहां पहुंचा और लाठी डंडे व हथियार दिखाकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर से पति ने शिकायत से पहले कदम पीछे खींच लिए।

खौफ के चलते तीन दिन गुजरने के बाद भी पीड़िता व उसका पति पुलिस तक पहुंचने का साहस नहीं जुटा पाया। वहीं पूरे गांव में जगह-जगह इस घटना की चर्चाएं हो रही हैं।

आरोपी गांव से जुड़ा होने के कारण ग्रामीण भी खुलकर पीड़िता के समर्थन में आने से बच रहे हैं। गंगनहर कोतवाली प्रभारी डीएस भंडारी का कहना है कि विवाहिता से दुराचार की कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें