फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे नाबालिग को ले गया, दुष्कर्म कर हुआ फरार

Mon, 18 Jul 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
रेप - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
रुड़की क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है। दुराचार के बाद युवक नाबालिग को एक गांव में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने अपनी मां और छोटी बहन के साथ कोतवाली में पहुंचकर आपबीती बताई है। पुलिस दुराचार की शिकायत पर नाबालिग का मेडिकल करा रही है। साथ ही आरोपी की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर कोतवाली पहुंची किशोरी और उसकी मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के साथ एक युवक ने दुराचार किया है। इसके बाद युवक बहादराबाद के पास एक गांव में उसे छोड़कर फरार हो गया है।

पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह एक गर्ल्स कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ रही है। चार दिन पूर्व उसके भाई ने उसे और उसकी छोटी बहन को किसी बात पर डांट दिया। इस पर दोनों बहनें अपनी बड़ी बहन के यहां सहारनपुर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीयत पर छोटी बहन को हो गया था शक, भाग निकली

rape
वह अपनी बड़ी बहन के यहां पहुंची भी नहीं थी कि पड़ोस का एक युवक उनके पीछे-पीछे सहारनपुर पहुंच गया। युवक शादी का झांसा देकर दोनों बहनों को बहादराबाद के एक गांव में ले गया। युवक की नीयत पर संदेह होने पर छोटी बहन वहां से भाग गई। इसपर युवक ने किशोरी के साथ दुराचार किया और उसे छोड़कर भाग गया।

उधर, छोटी बहन ने घर आकर अपनी मां को सारी बात बताई। छोटी अपनी मां को लेकर उस गांव में पहुंची जहां पर युवक उसकी बहन को ले गया था। उसकी बहन वहां मिल गई। इसके बाद किशोरी की मां ने कोतवाली रुड़की पहुंच पुलिस को सारी बात बताई।

एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें