उत्तराखंड के रामनगर में बाइक सवार दो युवकों ने चाकू की नोक पर नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया।
घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने धमकी भी दी। घटना 10 दिन पहले की है। पीड़ित किशोरी व उसके परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर रही महिला दरोगा पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। न्याय दिलाने की मांग को लेकर पीड़िता के परिजन महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के दरबार पहुंची।
पीड़िता के परिजनों ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को पत्र सौंपते हुए कहा कि 29 सितंबर को कुछ गुंडे उनकी नाबालिग पुत्री को अगवा कर ले गए। कहा है कि उसकी पुत्री पीरूमदारा दवा लेने के लिए जा रही थी। जब उनकी बेटी घर नहीं लौटी तो उन्होंने खोजबीन की।
कहीं नहीं मिलने पर पीरूमदारा चौकी में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। उनका कहना था कि शक के आधार पर उसने अपने पड़ोसी युवक पर पुत्री का अपहरण करने का अंदेशा जाहिर किया था। उसने कहा कि जब दूसरे दिन उनकी पुत्री घर लौटी तो उसने पूरी घटना परिजनों को बताई।