उत्तराखंड में चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत करने की एक घटना सामने आई है। वह भी उसके नाना ने। सुनकर आप भी चौंक गए होंगे। लेकिन उत्तराखंड जैसी देवभूमि को शर्मसार करने की यह वारदात हुई है हरिद्वार जनपद के मुन्ना खेड़ा खुर्द स्थित देवबंद गांव की। रेप के बाद दबंग आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पंचायत बुला ली। उसके बाद जो हुआ, पढ़कर आप भी रो पड़ेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवबंद निवासी एक व्यक्ति अपनी चार की बेटी और पत्नी के साथ गुजर बसर कर रहा है। रोज की तरह बुधवार को भी वह दिहाड़ी मजदूरी के लिए काम पर गया। इस दौरान घर पर सिर्फ मां और बेटी थे। मां घर के काम में व्यस्त थी, इस दौरान बच्ची टहलते हुए घर से बाहर चली गई।
इसी दौरान पहले से ही बुरी नीयत रख रहे उसके पिता के मामा (नाना) गुफरान पुत्र यामीन की नजर बच्ची पर पड़ी। वह किसी बहाने बच्ची को अपने साथ कमरे पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ हैवानियत की और रिश्तों को तार-तार कर दिया। बच्ची से रेप करने के बाद वह वहां से चला गया।