फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा के भाई ने नाबालिग के साथ किया मुंह काला

Thu, 13 Oct 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
देहरादून में रिश्ते के जीजा ने बालिका को बहला-फुसलाकर उसके साथ मुंह काला किया। बेटी नहीं लौटी तो रात भर परिवार वाले उसकी तलाश में भटकते रहे। बुधवार सुबह बालिका वापस आई तो रिश्तों के शर्मसार करने वाली घटना का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी का एक परिवार मुंडन समारोह में शिरकत करने रिश्तेदारी में गया था। माता-पिता तो शाम को वापस लौट आए, जबकि बारह साल की बेटी बुआ के यहां जाने की बात कहकर निकल गई। रात तक जब वह बुआ के घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई।

काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार सुबह बालिका घर पहुंची तो परिजनों ने उससे देरी से आने का कारण पूछा। बालिका ने रोते हुए पूरा घटनाक्रम बताया तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि जीजा का छोटा भाई बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ मुंह काला किया। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भी नाबालिग बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें