फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से करता रहा रेप, तबियत बिगड़ी तो खुला राज

Sat, 02 Aug 2014 01:34 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी से कुछ दूर स्थित मसूरी में 37 साल के युवक द्वारा नाबालिग से बलात्कार की घटना से लोग सन्न हैं। बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर किशोरी का महिला दून अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस के अनुसार मेडिकल में बलात्कार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह किशोरी की तबियत बिगड़ने पर उसने मां को गड़ीखाना में रह रहे सुमेर (37) पुत्र सोनू द्वारा बलात्कार किए जाने की बात बताई। सुमेर मूलतः सिगौला दौला, पोस्ट ऑफिस गिनौर, संभल उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।

बताया सुमेर पिछले दो महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने मुंह खोलने पर परिवार और उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता की मां ने सागर इस्टेट में ड्राइवर की नौकरी कर रहे सुमेर के खिलाफ बलात्कार की तहरीर दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाल जयमल सिंह नेगी फोर्स के साथ आरोपी की तलाश में जुट गए।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए देहरादून भेज दिया। किशोरी से बलात्कार की घटना की खबर से लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

पीड़िता की मां ने बताया कि वह कई दिन से गुमसुम रहने लगी थी। शर्मनाक घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें