फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर बनाने के लिए मासूम बच्चे संग किया कुकर्म

Fri, 17 Oct 2014 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में नकली किन्नर बनाने के लिए अपहरण करने के मामले में पीड़ित बालक के साथ कुकर्म किया गया था। गांव के ही सोनू उर्फ 'नागिन' ने पीड़ित के साथ कुकर्म किया था।
विज्ञापन


पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बालक का अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे पुरकाजी के रहने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

करीब एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर का कार सवार लोगों ने अपहरण किया था।

ग्रामीणों ने मौके पर चांद खां निवासी ज्वालापुर को पकड़ लिया था, जबकि किश्वर और साजिद निवासी पुरकाजी फरार हो गए थे। छुड़ाए गए बालक ने खुलासा किया था कि आरोपियों ने उसे नकली किन्नर बनाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र का प्रमाणपत्र कोर्ट में पेश

बालक ने यह भी आरोप लगाया था कि गांव के ही सोनू उर्फ 'नागिन' ने उसके साथ पूर्व में कुकर्म किया था। साथ ही उसे बिगाड़ने का प्रयास भी किया था।

मामले की जांच कर रहे एसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ 'नागिन' के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पास्को भी लगाई है।

उन्होंने बताया कि बालक के अपहरण के मामले में फरार चल रहे किश्वर और साजिद निवासी पुरकाजी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोर्ट ने पीड़ित बालक की उम्र की जांच कराने के आदेश दिए थे। बुधवार को मेडिकल जांच के बाद सीएमओ हरिद्वार ने बालक के नाबालिग होने संबंधी प्रमाणपत्र पुलिस को सौंपा था। गंगनहर कोतवाली प्रभारी दरबान सिंह पंवार ने बताया कि पीड़ित बालक का उम्र संबंधी प्रमाणपत्र कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें