पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग में घर पर अकेली छात्रा से युवक ने बलात्कार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।
पीड़िता के भाई ने मामले की रिपोर्ट राजस्व पुलिस में लिखाई है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। छात्रा इंटर में पढ़ती है।
नायब तहसीलदार इंद्र सिंह बोरा ने बताया कि तहसील के एक गांव में लड़की की मां खेत में काम करने गई थी और परिवार के अन्य सदस्य काम के लिए बाहर गए थे।
तभी मौका देख उसी गांव का 19 वर्षीय संजय बिष्ट लड़की के घर में घुस गया और उसके साथ बलात्कार किया। जब लड़की ने शोर मचाया तो उसकी मां खेत से दौड़कर मौके पर पहुंची तब तक युवक फरार हो गया था।
लड़की ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। घटना की रिपोर्ट लड़की के भाई ने राजस्व पुलिस में दर्ज कराई है। राजस्व पुलिस ने संजय के खिलाफ धारा 376, 323, 506 और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बोरा और वीरेंद्र बोरा के नेतृत्व में गठित एक टीम युवक की तलाश में दबिश दे रही है। इस घटना से पूरे इलाके में भारी गुस्सा है।