फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी में नशा मिलाकर 10वीं की छात्रा से रेप

Wed, 23 Jul 2014 12:01 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी के लालकुआं में दसवीं की छात्रा को होटल में ले जाकर एक युवक ने कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन


जब छात्रा बेहोश हो गई तब युवक ने होटल में छात्रा के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

हल्दूचौड़ निवासी अभिषेक पांडे उर्फ राजू रुद्रपुर स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार शाम उसने अपनी परिचित हाईस्कूल की छात्रा को घूमने के लिए बुलाया। दोनों बाइक से लालकुआं चले गए।

रात को होश आने पर घर पहुंची छात्रा

लालकुआं पहुंचकर एक होटल में कमरा लेकर राजू ने छात्रा को कॉफी पिलाई, जिसे पीने के बाद छात्रा बेहोश हो गई। आरोप है कि इस बीच अभिषेक ने उसके साथ बलात्कार किया।

रात एक बजे होश आने पर छात्रा घर जाने की जिद की तो वह उसे उसके घर के पास छोड़ गया। घर पहुंचने पर छात्रा ने अपनी मां को आपबीती सुनाई।

इस पर मां अपनी बेटी को लेकर मंगलवार सुबह कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी की मां ने पैरों पर गिर मांगी माफी

मामले की सूचना पर अभिषेक की मां कोतवाली पहुंची और अभिषेक की लाठी से जमकर धुनाई की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।

इसके बाद उन्होंने पीड़ित युवती की मां के पैरों में गिर कर माफी मांगी। कहा कि यदि उनकी बेटी ने बाइक पर जाने से इनकार कर देती तो ऐसा नहीं होता।

युवती की मां ने दोनों को धुना
कोतवाली पहुंची पीड़ित युवती की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिसकर्मी जब आरोपी को पकड़ कर कोतवाली पहुंचे तो युवती की मां ने आरोपी और अपनी बेटी, दोनों की चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें