नैनीताल के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में एक रिक्शा चालक ने शनिवार शाम ननिहाल में रह रही सोलह माह की बच्ची से बलात्कार का प्रयास किया। रिक्शा चालक बच्ची को घुमाने के बहाने अपने घर ले गया था। खून से लथपथ देख मासूम की नानी ने पड़ोसियों की मदद से रिक्शा चालक को पकड़ लिया।
रिक्शा चालक शराब के नशे में धुत था। गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीलीभीत निवासी रिक्शा चालक डाल चंद्र (30) भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति का रिक्शा चलाता था। पिछले कुछ महीनों से डाल चंद्र गोलचा कंपाउंड स्थित एक लोहे की दुकान पर काम कर रहा था। शनिवार की शाम डाल चंद्र रिक्शा मालिक के घर पहुंचा। घर पर रिक्शा मालिक नहीं था, जबकि उसकी पत्नी 18 माह की अपनी नातिन के साथ खेल रही थी।
डाल चंद्र ने बच्ची को घुमाने के बहाने गोद में उठा लिया और पड़ोस में ही अपने किराये के कमरे में ले गया। नानी भी बेखबर हो गई। उसे लगा कि रिक्शा चालक डाल चंद्र उसकी नातिन को घुमाकर घर ले आएगा, तब तक उसका घर का कामकाज हो जाएगा।