फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का केस वापस लेने के लिए आरोपी ने पीड़िता के साथ किया ऐसा जिसे पढ़कर आपकी रूह कांप जाएगी

Sat, 24 Mar 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
rape victim girl - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एक साल पहले अपने साथ हुए दुष्कर्म के लिए आवाज उठाना भारी पड़ गया। आरोपी ने पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए ऐसी करतूत कर डाली जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।

विज्ञापन


काशीपुर के दुर्गापुर में हाईस्कूल की छात्रा को एक युवक ने चौथी मंजिल से धक्का दे दिया। जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह करीब नौ बजे पीड़िता अपने पिता के साथ स्कूल जा रही थी। 

इसी बीच 10-12 आरोपियों ने उनपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। छात्रा बचकर भागी और छत पर चढ़ गई। आरोपी पीछे भागे और छत से ध्क्का देकर चार मंजिल से नीचे गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबड़े और रीढ़ की हड्डी में आई चोट

rape
परिजन छात्रा को लेकर बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने के कारण छात्रा को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। उसके जबड़े और रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। छात्रा की दो बहन और दो भाई हैं।

बता दें कि एक साल पहले आरोपी ने छात्रा से बलात्कार किया। रेप केस वापस न लेने पर आरोपी ने की जान से मारने की कोशिश की। एक साल पहले आरोपियों ने कर लिया था अपहरण। 

उसका मुकदमा तल्लीताल थाने में दर्ज है। आरोपी उसी मुकदमे को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। मुकदमा वापस न लेने पर छात्रा को छत से फेका गया है। छात्रा नैनीताल के तल्लीताल स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें