फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: हत्या के पहले छात्रा से रेप, अप्राकृतिक सेक्स

Thu, 16 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में नौंवी की छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत की पराकाष्ठा सामने आई हैं। छात्रा से दुराचार ही नहीं बल्कि अप्राकृतिक सेक्स भी किया गया था। इस खुलासे ने पुलिस की नींद उड़ाकर रख दी है। आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


बुधवार को कनखल की शुभम एनक्लेव (जमालपुर कलां) में नौंवी की छात्रा की कैंची से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया था जब मृतका की मां नौकरी पर गई थी और बड़ी बहन मामा के घर गई थी।

खून से लथपथ छात्रा के अर्द्धनगभन शव को चुन्नी की मदद से तख्त के पाये से बांधा गया था। कैंची भी गले में घुसी हुई थी। बृहस्पतिवार को चिकित्सकों के पैनल में चौकाने वाला खुलासा हुआ। मासूम के साथ दरिंदगी भी हुई थी।
विज्ञापन


बेरहम कातिल ने छात्रा के साथ रेप के बाद अप्राकृतिक सेक्स भी किया। इसके बाद हैवानियत की पराकाष्ठा को पार करते हुए छात्रा की कैंची से गोदगोद कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

गले के अलावा सिर में भी गोदी कैंची

छात्रा के गले के अलावा सिर में भी कैंची गोदी गई। रिपोर्ट में कई गहरे जख्म सामने आए हैं। सीओ मनीषा जोशी ने रेप के साथ अप्राकृतिक कुकर्म की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हर पहलू पर जांच कर रहे है।

भाईयों से कर रहे पूछताछ
पुलिस ने मृतका के सौतेले भाईयों को हिरासत में ले लिया है। देर रात से उनसे पूछताछ की जा रही है। सौतेले भाई खुद को निर्दोष बता रहे है। पुलिस उनकी लोकेशन भी तस्दीक करने में जुटी है।

परिचित ही है कातिल
हो न हो कातिल परिचित ही है। क्योंकि, मां एवं बड़ी बहन जब घर नहीं है तब मृतका ने परिचित को देखकर ही घर का मेनगेट खोला होगा। जबरदस्ती घर में एंट्री कर पाना संभव नहीं है।

स्कूल तक पहुंची जांच
छात्रा हत्याकांड की जांच छात्रा के स्कूल तक भी पहुंच गई है। गुरुवार को पुलिस ने छात्रा के सहपाठियों से भी काफी देर तक पूछताछ कर जानकारी जुटाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें