फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवासिनी मामला: जल्द दबोचा जाएगा दरिंदा, करीब पहुंची पुलिस

Fri, 27 Nov 2015 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी निकेतन में मूक बधिर संवासिनी से दुराचार और गर्भपात का खुलासा करने के बाद एसआईटी इस घृणित काम को अंजाम देने वाले दरिंदे की शिनाख्त में जुट गई है। साइन लेंग्वेज एक्सपर्ट की मदद लेने के साथ पीड़ित संवासिनी को संदिग्धों के फोटोग्राफ भी दिखाए गए।
विज्ञापन


इसी आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इधर, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही नारी निकेतन से जुड़े कर्मचारियों और संवासिनियों से पूछताछ का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।

सूत्रों की मानें तो वहशी दरिंदा पुलिस के राडर पर है और आला अधिकारियों का इशारा मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही संवासिनी से दुराचार और गर्भपात का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने नहीं की कोई देरी: सीएम

एक्शन में एसआईटी
संवासिनी से दुराचार और गर्भपात का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में पुलिस
दरिंदा पुलिस के रडार पर अब सिर्फ आला अफसरों के इशारे का है इंतजार

थोड़ा सब्र रखिए। जल्द ही एसआईटी पूरे मामले का सच उजागर कर देगी। तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल चल रही है।
-डॉ. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

प्रकरण को गंभीरता से लेकर सरकार ने एक्शन में आने में देरी नहीं की। गड़बड़ी के तथ्य आए तो जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी। अब जो भी तथ्य आएंगे, उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
-हरीश रावत, मुख्यमंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें