पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विशेष समुदाय की बच्ची के साथ सिपाही ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि सिपाही ने बच्ची को अपने कमरे में खीचकर उसकी आबरू लूटने की कोशिश की।
इससे वहां पर हंगामा हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए उन्हें कोतवाली से भगा दिया। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बच्ची बृहस्पतिवार की शाम घर से खेत में जा रही थी।
आरोप है कि पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाले सिपाही ने बच्ची को गली से अपने कमरे में खींच लिया। आरोप है कि उसने दस वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की।