नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुजफ्फरनगर की एक युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। हरिद्वार में अपनी बहन के साथ रहे रही युवती ने कनखल थाने पहुंच आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया।
बृहस्पतिवार सुबह बदहवास अवस्था में अपनी बड़ी बहन के साथ कनखल थाने पहुंची तो पुलिस वाले सन्न रह गए। युवती ने बताया कि 15 दिन पहले वह नौकरी की तलाश में बड़ी बहन के पास हरिद्वार आई थी।
सिडकुल में नौकरी की तलाश में घूमते-घूमते उसकी मुलाकात एक बाइक सवार से हुई। बाइकसवार ने खुद को बिजली विभाग में जेई बताया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया था।
करीब एक सप्ताह से लगातार उनकी मोबाइल पर बातचीत जेई से होती रही। आरोप है कि बुधवार को जेई ने काल की कि उसका एक परिचित आ रहा है। वह उसकी नौकरी लगवा देगा।