फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल के लड़के ने ही की बच्ची के अंगों से छेड़छाड़!

Sat, 12 Apr 2014 11:55 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में कक्षा एक में अध्यनरत मासूम के प्राइवेट पार्ट्स से छेड़छाड़ आठ वर्षीय बालक ने ही की थी। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कमला जोशी के समक्ष वीडियोग्राफी में दिए बयान में मासूम ने यही बात दोहराई है। एसएसपी ने दावा किया कि, आरोपी बालक के पिता की कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन


श्यामपुर क्षेत्र के एक गांव की कक्षा एक में अध्यनरत छात्रा के साथ कक्षा तीन के छात्र ने छेड़छाड़ कर दी थी। खून का रिसाव होने पर मासूम ने मां को आपबीती बताई थी।

मासूम बच्ची के पिता की ओर से श्यामपुर पुलिस ने आरोपी बालक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। मामले में नया मोड़ तब आया जब मासूम के परिजनों व ग्रामीणों ने बालक के पिता पर रेप का आरोप लगाया। प्रकरण के तूल पकड़ने पर एसएसपी सदानंद दाते ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

बच्ची ने कैमरे के सामने दिया बयान

एसएसपी ने स्वयं जिला अस्पताल पहुंचकर मासूम से बातचीत की। यही नहीं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कमला जोशी व सदस्य शशि के सामने कैमरे पर सिलसिलेवार आपबीती बतायी।

पढ़ें, 'मुलायम क्या जाने क्या होती है पीड़ा और लज्जा'

एसएसपी सदानंद दाते ने दावा किया कि अपराध में आठ वर्षीय बालक की मुख्य भूमिका है। उसके पिता पर लगाए गए आरोप सही नहीं है। बावजूद पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। बालिका के बयान कोर्ट में भी दर्ज कराए जा रहे है।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा थाना

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर शनिवार को सजनपुर पीली गांव के लोगों ने श्यामपुर थाने में प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस दबाव में आकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ित बच्ची के ताऊ ने कहा कि मुख्य आरोपी गांव में बेखौफ घूम रहा है। लेकिन, पुलिस उससे पूछताछ करने तक की जहमत नहीं उठा रही है।

पुलिस पर तहरीर बदलने का इल्जाम
आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझकर हमारी तहरीर को बदल दिया है, और मुख्य आरोपी की जगह उसके नाबालिग लड़के के नाम मुकदमा दर्ज कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें