फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट, वीजा तैयार है! दिल्ली आ जाओ और फिर...

Sat, 12 Apr 2014 11:20 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के दिलवां क्षेत्र के एक व्यक्ति से कुवैत भेजने के नाम पर करीब दो लाख रुपये हड़प लेने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार व्यक्ति तीन महीने से आरोपी को ढूंढ रहा था।
विज्ञापन


बीते सप्ताह उसे पता चला कि ठगी करने वाला जेल में बंद है। कोर्ट के आदेश पर अंब थाना में अब उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोपी कुठारबीत का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ओंकार सिंह निवासी दिलवां अंब पेशे से क्रेन आपरेटर है। 2007 से लेकर 2010 तक सऊदी अरब में भी उसने काम किया है। 2013 में उसकी मुलाकात राकेश कुमार निवासी कुठारबीत से हुई।
विज्ञापन

जनवरी माह से बंद था आरोपी का फोन

गत सप्ताह उसे यह ज्ञात हुआ कि राकेश कुमार ठगी के आरोप में जेल में बंद है। इस पर ओंकार सिंह ने न्यायालय से आरोपी के खिलाफ अरजी दायर करके मामला दर्ज करने की गुहार लगाई।

शिकायत पत्र के आधार पर न्यायालय ने अंब पुलिस को आदेश दिए कि राकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करें।

मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब सागर चंद्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर राकेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पता करने पर आरोपी जेल में पाया गया

गत सप्ताह उसे यह ज्ञात हुआ कि राकेश कुमार ठगी के आरोप में जेल में बंद है। इस पर ओंकार सिंह ने न्यायालय से आरोपी के खिलाफ अरजी दायर करके मामला दर्ज करने की गुहार लगाई।

शिकायत पत्र के आधार पर न्यायालय ने अंब पुलिस को आदेश दिए कि राकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करें। मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब सागर चंद्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर राकेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें