एक युवक ने पहले युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर सगाई कर ली। उसके बाद जल्द शादी करने की बात कहकर युवती की आबरू से खिलवाड़ कर लिया।
अब युवक शादी करने से इनकार कर दिया। साथ ही सगाई भी तोड़ दी है। पीड़िता ने अपनी मां के साथ पहुंचकर गंगनहर कोतवाली पुलिस को आपबीती सुनाई।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती सोमवार को अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि लक्सर निवासी एक युवक उसके साथ भगवानपुर स्थित एक कंपनी में काम करता था। प्यार करने का झांसा देकर उसने उससे शादी करने की इच्छा जताई।
इस पर छह माह पूर्व दोनों की सगाई हो गई। हालांकि इसमें युवक के परिजन शामिल नहीं हुए थे। जल्द शादी का झांसा देकर युवक उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा।
युवती ने जब जल्द शादी करने की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया। अब सगाई भी तोड़ दी है। पीड़िता का कहना है कि उसके पास युवक का पूरा पता नहीं है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।