फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की कोशिश में वहशी ने डेढ़ साल की बच्ची को दी दर्दनाक मौत

Fri, 11 Mar 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
विज्ञापन
बलात्कार - फोटो : concept photo
विज्ञापन
टिहरी में भिलंगना ब्लॉक के बिनकखाल क्षेत्र में एक दरिंदे के डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


परिजनों ने बच्ची के शव को दफना दिया। राजस्व पुलिस घटना के दो दिन तक बेखबर बनी रही। बृहस्पतिवार को घटना के प्रकाश में आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को मौके पर पहुंचकर घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को बच्ची के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जरूरी हुआ तो बच्ची के दफनाए गए शव को बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिनकखाल में एक वाहन चालक पिछले डेढ़ साल से रह रहा था। उसका वहां एक नेपाली महिला से प्रेम प्रसंग था। दोनों साथ-साथ रहते थे। विगत सोमवार रात दोनों कमरे में सोए हुए थे। बच्ची भी उन्हीं के साथ सोई थी। 
विज्ञापन

अगले दिन मंगलवार सुबह डेढ़ साल की बच्ची बिस्तर पर मृत मिली। महिला ने अपने पिता को बच्ची की मौत होने की सूचना दी तो वाहन चालक वहां से फरार हो गया। बच्ची के गुप्तांगों से खून निकल रहा था। परिजनों ने राजस्व पुलिस या प्रधान को सूचना दिए बगैर बच्ची के शव को दफना दिया।
विज्ञापन

बच्ची के गुप्तांगों से निकल रहा था खून

Police concept photos - फोटो : file photo
स्थानीय ग्रामीणों ने उनसे बच्ची की मौत का कारण पूछा तो उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। संदेह होने पर ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस चौकी बिनकखाल को बच्ची की मौत की सूचना दी। पटवारी के प्रशिक्षण में होने पर अनुसेवक महावीर सिंह सजवाण वहां पहुंचा तो बच्ची की मां और नाना ने बताया कि मासूम की मौत हो गई थी और उन्होंने उसके शव को दफना दिया है।

मौत के बारे में परिजनों से पूछा गया तो बच्ची की मां और नाना कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए। फिर जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि बच्ची के गुप्तांगों से खून निकल रहा था, इससे आंशका है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक फरार है।

घटना के मामले में बच्ची की मां और नाना ने फिलहाल कोई तहरीर देने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि महिला का पति डेढ़ साल पहले अपने दो बच्चों को साथ लेकर कहीं चला गया है। महिला अपने प्रेमी के साथ गांव में रह रही है।

बिनकखाल क्षेत्र में ऐसी घटना होने की बृहस्पतिवार को ही सूचना मिली है। राजस्व निरीक्षक को घटना की जांच करने के निर्देश दे दिए गए है। शुक्रवार को मृतक बच्ची के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जरूरी हुआ तो बच्ची के दफनाए गए शव को बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अभी आरोपी वाहन चालक के बारे में किसी को भी कोई जानकारी है। उसकी तेजी से तलाश की जाएगी।
- देवानंद शर्मा एसडीएम घनसाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें