हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे के किनारे नशे में धुत एक हिमाचल की लड़की को दो ऑटो चालक रेप करने के लिए झाड़ियों के पीछे ले जाने लगे। लेकिन एक करिश्मे ने बचा ली युवती की जिदंगी। जानिए कैसे...
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे के किनारे एक महिला से गैंगरेप की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। नशे में धुत महिला के इर्द गिर्द घूम रहे दो आटो चालकों ने ऐसा प्रयास किया। लेकिन इस घटनाक्रम में लड़की की अस्मत बच गई।
घटना शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे की बताई जा रही है। गांव कांगड़ी के पास हाईवे से सटी झाड़ियों में एक महिला को ले जा रहे दो व्यक्तियों को लोगों ने पकड़ लिया। महिला नशे में धुत थी। लोगों ने दोनों की धुनाई की और पुलिस को सूचना दी।