रुड़की क्षेत्र स्थित एक घर में किशोरी को अकेला पाकर पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है जिसपर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी का परिवार समझौते के प्रयास में भी जुटा है।
कटाई में गया था परिवार
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती से परिवार गेहूं कटाई के लिए खेत पर गया हुआ था। घर पर करीब 14 वर्षीय किशोरी अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस का युवक शराब पीकर घर में घुस आया और किशोरी को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
किशोरी के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। खेत से परिजन लौटे तो किशोरी ने उन्हें आपबीती सुनाई। परिजनों ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी है।
पुलिस ने आरोपी को कोतवाली बुलवा लिया। उसके परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास शुरू हो गए। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।