फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां न पहुंचती तो कर देता बेटी का बलात्कार

Mon, 24 Mar 2014 01:12 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में शराब के नशे में धुत हो एक शख्स अपनी नाबालिग बेटी को ही हवस का शिकार बनाना चाहा।
विज्ञापन


पढ़ें,धर्म और राजनीति दोनों में महाराज का दबदबा

मौके पर पहुंची पत्नी ने बेटी को उससे छुड़ाया। बच्ची विकलांग बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बेटी के साथ करने लगा अश्लील हरकत
पटेलनगर थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाला एक शख्स शनिवार रात नशे में धुत घर पहुंचा। उसकी पत्नी किचन में खाना बना रही थी, जबकि 12 साल की विकलांग बेटी कमरे में बैठी थी।

पढ़ें, पीडीएफ के हाथ है उत्तराखंड सरकार की चाबी

आरोप है कि वह बेटी को दूसरे कमरे में ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। इस बीच उसकी पत्नी वहां आई और बेटी को छुड़ा लिया। उसने पत्नी को भी धमकाने की कोशिश की।
विज्ञापन


पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
पति की हरकतें देखकर महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी वहां आ गए। लोगों ने आरोपी को दबोच कर बंद कर दिया। रविवार सुबह उसे पुलिस को सौंप दिया गया। महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पढ़ें, देश भर में नमो-नमो करेंगे सतपाल महाराज

महिला के मुताबिक आरोपी मजदूरी करता है। मजदूरी से जो भी रकम मिलती है, उसे वह शराब पीने में उड़ा देता है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार के प्रयास और बच्चों का लैंगिक अपराध से संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें