फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति से पकड़े 17 लाख

Mon, 24 Mar 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग की ओर से चुनाव के दौरान पैसे के गलत उपयोग को रोकने के लिए दिए आदेशों के तहत अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसी के चलते एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों की ओर से एक व्यक्ति की तलाशी के दौरान उससे 17 लाख रुपये की राशि बरामद हुई है।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुशांत कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्रीन एवेन्यू अमृतसर के रूप में हुई है। इस राशि को इनकम टैक्स विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


आरोपी एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 461 के माध्यम से दिल्ली से अमृतसर पहुंचा। शक के आधार पर एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारी रछपाल सिंह की ओर से आरोपी के समान की चेकिंग की गई।
विज्ञापन


इस दौरान उससे उक्त राशि बरामद हुई। आरोपी और उससे बरामद राशि को इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी जगबीर सिंह के हवाले कर दिया गया।

चुनाव आयोग के आदेशों पर एयर फ्लाइट्स के माध्यम से चुनाव के दौरान दस लाख से अधिक की राशि बिना किसी लेकर आना-जाना मना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें