फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की करतूत छिपाने के लिए लगाया गैंगरेप का आरोप

Thu, 26 Mar 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में छह लोगों पर घर में घुसकर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला के आरोप जांच में झूठे निकले। महिला ने पति पर मुकदमा दर्ज कराने वाले पैरोकारों पर दबाव बनाने के लिए झूठी कहानी बनाई थी।
विज्ञापन


महिला के पति पर रिश्ते की भांजी से दुराचार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। आरोपी महिला ने पैरोकारों पर मुकदमा वापस लेने को धमकी भी दी थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ पति को बचाने और दुराचार में उसका सहयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

मंगलवार देर शाम गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने छह लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। आरोपियों में एक गांव का पूर्व प्रधान भी शामिल बताया गया। कोतवाली प्रभारी दिनेश भंडारी ने बताया पुलिस की जांच में मामला फर्जी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत‌ि पर रेप के केस में मह‌िला पहुंच गई जेल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब एक माह पूर्व इस महिला के पति के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप लगाने वाली कोई और नहीं उसकी रिश्ते की भांजी थी।

इस मामले में कुछ लोगों ने पीड़ित युवती की तरफ से मुकदमा दर्ज कराने में पैरोकारी की थी। पीड़ित युवती के बयान मंगलवार को ही दर्ज कराए गए थे। गंगनहर कोतवाली प्रभारी डीएस भंडारी ने बताया कि महिला अपने पति पर दर्ज मुकदमे में पैरोकारी करने वालों को धमकी दे रही थी।

महिला ने पैरोकारियों पर झूठा आरोप लगाकर पति पर दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए ही पूरी कहानी तैयार की थी। इंस्पेक्टर भंडारी ने बताया कि पुलिस ने अब पति पर दर्ज दुराचार के मामले में ही पत्नी का भी नाम शामिल कर उसे जेल भेज भिजवा दिया है। भांजी से दुराचार करने वाला आरोपी फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें